1. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखायी पड़ता है?
उत्तर:- काला
2. दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर:- गैलिलियो ने
3. दिल्ली स्थित महात्मा गाँधी की समाधि का क्या नाम है?
उत्तर:- राजघाट
4. भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली?
उत्तर:- बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक
5. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई? 
 उत्तर:- कोलकाता
6. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ?
उत्तर:- 1853
7. प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?
उत्तर:- स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा , 1984 में
8. भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?
उत्तर:- श्रीमती सुचेता कृपलानी
9. हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर:- पं. भगवत दयाल शर्मा
10. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?
उत्तर:- 24 अक्तूबर 1945
11. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर:- न्यूयॉर्क
12. संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव कौन थे?
उत्तर:- त्रिग्वेली
13.इस समय संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने देश सदस्य हैं?
उत्तर:- 193
14. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश सदस्य होते हैं?
उत्तर:- 15
15. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश स्थाई सदस्य हैं?
उत्तर:- 5
16.अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है?
उत्तर:- द हेग, हॉलैंड में
17. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन है?
उत्तर:- बान-की-मून
18. संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले भारतीय कौन थे?  उत्तर:- अटल बिहारी वाजपेयी
19. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य कितने वर्ष के लिये चुने जाते हैं?
उत्तर:- 2 वर्ष
20. संयुक्त राष्ट्र संघ का 193वां सदस्य कौनसा देश बना था?
उत्तर:- दक्षिण सूडान
21. किस विटामिन की कमी से खून का रुकाव बंद नहीं होता?
उत्तर:- विटामिन K
22. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 14 सितंबर
23. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया?
उत्तर:- अनुच्छेद 343
24. ओलंपिक खेलों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय कौन है?
उत्तर:- अभिनव बिंद्रा
1. ‘लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है?
उत्तर-: सरदार पटेल
2. नेताजी किस महापुरुष को कहा जाता है?
उत्तर-: सुभाष चंद्र बोस
3. दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री की समाधि का क्या नाम है?
उत्तर-: विजय घाट
4. महाभारत के रचियता कौन हैं?  उत्तर-: महर्षि वेदव्यास
5. अर्थशास्त्र नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर-: चाणक्य (कौटिल्य)
6. ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा किसने दिया?
उत्तर-: लाल बहादुर शास्त्री
7. संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष कौन था?
उत्तर-: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
8. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर-: डॉ. भीमराव अंबेडकर
9. विश्व ‘रेडक्रास दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
उत्तर-: 8 मई
10. ‘सूर्योदय का देश के नाम से कौनसा देश प्रसिद्ध है?
उत्तर-: जापान
11. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर-: 8 मार्च
12. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे छोटा राज्य कौन–सा है?
उत्तर-: गोवा
13. ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है? 
उत्तर-: केरल
14. दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी? 
उत्तर-: 1911
15. सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है?  उत्तर-: शुक्र
16. भारत का राष्ट्रीय पशु कौनसा है?  
उत्तर-: बाघ
17. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौनसा है? 
उत्तर-: मोर
18. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौनसा है? 
उत्तर-: गंगा डॉलफिन
19. भारत का राष्ट्रीय फल कौनसा है?
उत्तर-: आम
20. भारत का राष्ट्रीय फूल कौनसा है? 
उत्तर-: कमल
21. भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौनसा है? 
उत्तर-: बरगद
22. भारत का राष्ट्रीय खेल कौनसा है? 
उत्तर-: हॉकी
23. भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना होता है? 
उत्तर-: 3:2
24. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा? 
उत्तर-: रवीन्द्रनाथ टैगोर
25. भारत का राष्ट्रगीत कौनसा है?  उत्तर-: वंदेमातरम्
26. भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है? 
उत्तर-: बंकिमचन्द्र चटर्जी
27. महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता सबसे पहले किसने कहा? 
उत्तर-: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने
28. हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौनसा है?  उत्तर-: शक संवत्
29. राष्ट्रगान गाने की अवधि कितनी है? 
उत्तर-: 52 सेकंड
30. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? 
उत्तर-: हेनरी बेकरल ने
31. पेस मेकर का सम्बन्ध शरीर के किस अंग से है? 
उत्तर-: हृदय
32. मानव शरीर की किस ग्रन्थि को ‘मास्टर ग्रन्थि’ कहा जाता है? 
उत्तर-: पियूष ग्रंथि
33. कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप कौनसा है?
उत्तर-: हीरा
34. एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर-: रांटजन
35. किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया?
उत्तर-: तांबा
नमस्कार दोस्तो, Welcome to Our Website
दोस्तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको मेरे द्वारा तैयार की गई सभी GK Tricks  को हिन्दी में उपलब्ध कराऐंगे ! जो कि आपको सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये बहुत उपयोगी सिद्द होंगी !

भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी? 
उत्तर-:  बोधगया
2. आर्य समाज की स्थापना किसने की? 
उत्तर-: स्वामी दयानंद ने
3. पंजाबी भाषा की लिपि कौनसी है? 
उत्तर-: गुरुमुखी
4. भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम किनारा कौनसा है?  उत्तर-: कन्याकुमारी
5. भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है?
उत्तर-: अरुणाचल प्रदेश
6. इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में होता है?
उत्तर-: मधुमेह
7. बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है?
उत्तर-: असम
8. कौनसा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है?
उत्तर-: विटामिन C
9. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर-: विलियम बैंटिक
10. कागज का आविष्कार किस देश में हुआ?
उत्तर-: चीन
11. गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर-: सिद्धार्थ
12. भारत में सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तर-: राष्ट्रपति
13. रतौंधी किस विटामिन की कमी से होती है?
उत्तर-: विटामिन A
14. पोंगल किस राज्य का त्योहार है?
उत्तर-: तमिलनाडु
15. गिद्धा और भंगड़ा किस राज्य के लोक नृत्य हैं?
उत्तर-: पंजाब
16. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया?
उत्तर-: जॉन लोगी बेयर्ड
17. भारत की पहली महिला शासिका कौन थी?
उत्तर-: रजिया सुल्तान Quiz Questions
18. मछली किसकी सहायता से सांस लेती है?
उत्तर-: गलफड़ों
19. ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा किसने दिया?
उत्तर-: भगत सिंह ने
20. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब व कहाँ हुआ?
उत्तर-: 1919 ई. अमृतसर
21. 1939 ई. में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की?
उत्तर-: फॉरवर्ड ब्लॉक
22. ‘पंजाब केसरी’ किसे कहा जाता है?
उत्तर-: लाला लाजपत राय
23. सांडर्स की हत्या किसने की थी? 
उत्तर-: भगत सिंह
24. 1857 ई. के विद्रोह में किसने अपना बलिदान सबसे पहले दिया?  उत्तर-: मंगल पांडे
25. भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?
उत्तर-: सरोजिनी नायडु
26. माउन्ट एवेरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर-: संतोष यादव
27. ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई? 
उत्तर-: राजा राममोहन राय
28. स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था? 
उत्तर-: मूलशंकर
29. ‘वेदों की ओर लोटों’ का नारा किसने दिया? 
उत्तर-: दयानंद सरस्वती
30. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की? 
उत्तर-: स्वामी विवेकानंद
31. वास्कोडिगामा भारत कब आया?
उत्तर-: 1498 ई.
32. वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था? 
उत्तर-: पुर्तगाल
33. हवा महल कहाँ स्थित है?  उत्तर-: जयपुर
34. सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है? 
उत्तर-: गुरु नानक
35. सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है? 
उत्तर-: बैसाखी
एक अमीर आदमी की शादी बुद्धिमान स्त्री से हुई।
अमीर हमेशा अपनी बीवी से तर्क और वाद-विवाद मेँ हार जाता था.

बीवी ने कहा की स्त्रिया मर्दो से कम नहीँ..
अमीर ने कहा मैँ दो वर्षो के लिये परदेश चला जाता हुँ।
एक महल,बिजनेस मेँ मुनाफा और एक बच्चा पैदा करके दिखा दो।
आदमी परदेश चला गया...

बीवी ने सारे कर्मचारियोँ मेँ ईमानदारी का बोध जगा के और मेहनत का गुण भर दिया।
पगार भी बढ़ा दी।
सारे कर्मचारी खुश होकर दिल लगा के काम करने लगे।
मुनाफा काफी बढ़ा...
बीवी ने महल बनवा दिये..
बीवी ने दस गाय पाले..
काफी खातिदारी की...
गाय का दूध काफी अच्छा हुआ..
दूध से दही जमा के परदेश मेँ दही बेचने चली गई वेश बदल के..
अपने पति के पास बदले वेश मेँ दही बेची..
और रूप के मोहपाश मेँ फँसा कर संबंध बना ली।
फिर एक दो बार और संबंध बना के अँगुठी उपहार मेँ लेकर घर लौट आई।
बीवी एक बच्चे की माँ भी बन गई।

दो साल पूरे होने पर पति घर आया।
महल और शानो-शौकत देखकर पति दंग और प्रसन्न रह गया।
मगर जैसे बीवी की गोद मेँ बच्चा देखा क्रोध से चीख उठा किसका है ये?
बीवी ने जब दही वाली गूजरी की याद दिलाई और उनकी दी अँगुठी दिखाई तो अमीर काफी खुश हुआ।
बीवी ने कहा-ः
अगर वो दही वाली गुजरी मेरी जगह कोई और होती तो???
इस ''तो'' का उत्तर तो पूरी पुरूष जाति के पास नहीँ है।
ये रचना पढ़कर क्या कहूँ।
अल्फ़ाज़ ही नहीं मिल रहे हैं

वो ज़िस्म का भुखा मोहब्बत के लिबास में मिला था 
पहचानती कैसे उसे चेहरे पर चेहरा लगा कर मिला था

क्या पता था दर्द उम्र भर का देगा 
वो दरिंदा बड़ा मासुम बन कर मिला था

पहली मुलाकत पर ही दिल में उतार गया था 
वो मुझे पूरी तय़ारी के साथ मिला था

देखते देखते वो मेरा हमराज बन गया 
कि हर दफा मुझे वो यकीन बन कर मिला था

माँ बाप से छुप कर उसको मिलने लगी थी
वो मुझे मेरा इश्क जो बन कर मिला था

हल्की सी मुस्कान लेकर वो मुझे छूता रहता था
वो हवसी मेरी हवस को जगाने की कोशिश करता था

वक़्त के साथ उसके इश्क का नशा मेरे सिर चढ़ने लगा था
मेरा भी ज़िस्म उसके ज़िस्म से मिलने को तरसने लगा था

मुझे इश्क के नशे में देख उसने मेरे ज़िस्म से वस्त्र को अलग किया था 
जिस काम की वो तलाश में था उसे वो काम करने का मोका मिला था

टूट पडा था वो मुझ पर, हवस में दर्द की सारी हद पार कर गया था 
उस रात वो पहली बार मुझे चेहरा उतार कर अपने असली रंग में मिला था

हवस मिटा कर अपनी उसने मुझे जमीन पर गिराया था
दिल की रानी कहता था जो उसने तवायफ कह बुलाया था

मोहब्बत उसे थी ही नहीं ज़िस्म को पाने के लिए उसने नाटक किया था 
मेरे प्यार मेरी मासूमियत के साथ खेल खेला था

फिर मुझे छोड कर पता नहीं कहा चला गया 
मोहब्बत की आड़ में शायद किसी ओर को तवायफ बनाने गया था

कितना वक़्त गुजर गया जख्म रूह के अब भी हरे है 
सोचती हु मोहब्बत के राह में क्यों इतने धोखे है 
हर मोड़ पर क्यों खडे जिस्मो के आशिक है

खुद को किसी पर सोपने से पहले 
थोड़ा सोच लेना... 
कही वो शिकारी जिस्मो का तो नहीं 
तुम थोड़ी जाच कर लेना

अब कभी खुद को तो कभी मोहब्बत तो कभी उसको कोसती रहती हु
हे किस्मत मेरे साथ तेरा क्या गिला था 
वो आखरी बार मुझे बिस्तर पर मिला था।
लड़की अपने बॉयफ्रेंड से पूछती है   अच्छा किसी दूसरे लड़के से मेरी शादी हो जाए तो तुम क्या करोगे 

लड़का - तुम्हें भूल जाऊंगा (लड़के ने बहुत छोटा सा जवाब दिया ) 

ये सुनकर लड़की गुस्से में दूसरी तरफ घूम कर बैठ गई  फिर लड़के ने कहा  - सबसे बड़ी बात कि तुम मुझे भूल जाओगी जितना जल्दी मैं तुम्हें भुला सकूंगा उससे ज्यादा जल्दी तुम मुझे भुला दोगी !  कैसे?  लड़की ने पूछा  
लड़के ने बोलना शुरू किया - "सोचो शादी का पहला दिन है तुम एक तरह के घर में हो शरीर पर जेवर चेहरे पर मेक अप  चारों तरफ कैमरे का फ्लैश  और लोगों की भीड़ जहां तुम मुझे चाह कर भी याद नहीं कर सकती! 
 "और मैं तुम्हारी शादी की खबर सुनकर दोस्तों के साथ कुछ उटपटांग पी कर किसी कोने में पड़ा रहूंगा और फिर जब मुझे होश आएगा तब मैं तुम्हें धोखेबाज  बेवफा बोलकर गाली दूंगा ! "

"फिर जब तुम्हारी याद आएगी तो दोस्त के कंधे पे सरकार रख के रो लूंगा ! "

शादी के बाद तुम्हारा बिजी टाइम शुरू फिर तुम अपने पति और हजार तरह के रस्मों को निभाने में बिजी रहोगी. फिर कभी कभी तुम्हें मेरी याद आएगी  जब तुम अपने पति का हाथ पकड़ोगी उसके साथ बाइक पर बैठोगी! 
"और मैं आवारा की तरह इधर उधर घूमता रहूंगा जैसे जिंदगी का कोई मकसद ही नहीं  और अपने दोस्तों को समझाऊंगा कि "कभी प्यार मत करना कुछ नहीं मिलता जिंदगी खतम हो जाती है प्यार के चक्कर में 

कुछ वक्त बाद तुम पति के साथ हनीमून पर जाओगी नया घर होगा शॉपिंग होगी नयी जिम्मेदारियां 
अब तुम बहुत खुश हो अचानक तुम्हें मेरी याद आएगी और तुम सोचोगी. "पता नहीं किस हाल में होगा  और मेरी खुशी की दुआ मांगते हुए वापस अपने परिवार में बिजी हो जाओगी! 

मैं अब तक मम्मी पापा भाई या फिर दोस्तों से डांट सुन सुन कर लगभग सुधर गया हूं  सोच लिया अब कोई काम करना है एक अच्छी सी लड़की से शादी करके तुम्हें भी दिखा देना है और सबको यही बोलूंगा कि भुला दिया है मैंने तुम्हें  लेकिन तब भी मैं तुम्हारे मैसेजेस को आधी रात को निकाल कर पढूंगा और सोचूंगा शायद मेरे प्यार में ही कमी थी जो तुम्हें न पा सका फिर अपनी तकलीफ को कम करने की कोशिश करूंगा 

2 साल बाद अब तुम कोई प्रेमिका या नई दुल्हन नहीं रही अब तुम मां बन  चुकी हो पुराने आशिक की याद और पति के प्यार को छोड़कर तुम अपने बच्चे के लिए सोचोगी  अब तुम अपने बच्चे के साथ बिजी रहोगी 
मतलब अब तक मैं तुम्हारी जिंदगी से परमानेन्टली डिलीट हो चुका हूं  

इधर मुझे भी एक अच्छा काम मिल गया है शादी की बात चल रही है और लड़की भी पसंद हो गई है  अब मेरा बिजी टाइम शुरू हो गया  अब मैं तुम्हें सचमुच भूल गया हूं  अगर किसी जोड़ी को देखता हूं तो तुम्हारी याद आती है लेकिन अब तकलीफ नहीं होती... 



यहां तक सुनने के बाद लड़के ने देखा लड़की की आंख में आंसू छलक रहे हैं लड़की भरी आंखों से लड़के की तरफ देखती है 
दोनों बिल्कुल चुप हैं पर आंखे बरस रही हैं थोड़ी देर बाद 
लड़की -"तो क्या सब कुछ यहीं खतम हो जाएगा?  
लड़का -"नहीं.! किसी बात जब तुम रूठ जाओगी अपने पति से किसी बात पर लेकिन  तुम्हारे पति आराम से सो रहे होंगे 
पर उस रात तुम्हारी आंखों में नींद नहीं होगी  और इधर मैं भी अपनी पत्नी से किसी बात पर खफा होकर तुम्हारी तरह जागूंगा. पूरी दुनिया सो रही होगी  सिर्फ हम दोनों के अलावा  फिर हम अपने अतीत को याद करके खूब रोएंगे. एक दूसरे को बहुत महसूस करेंगे   लेकिन इस बात का भगवान के अलावा और किसी को पता नहीं चलेगा।आई मिस यु अनी(बुरीगत की)
संसार में दो प्रकार के पेड़ पौधे होते हैं

प्रथम : अपना फल स्वयं दे देते हैं,
जैसे - आम, अमरुद, केला इत्यादि ।

द्वितीय : अपना फल छिपाकर रखते हैं,
जैसे - आलू, अदरक, प्याज इत्यादि ।

जो फल अपने आप दे देते हैं, उन वृक्षों को सभी खाद-पानी देकर सुरक्षित रखते हैं, और ऐसे वृक्ष फिर से फल देने के लिए तैयार हो जाते हैं ।

किन्तु जो अपना फल छिपाकर रखते है, वे जड़ सहित खोद लिए जाते हैं, उनका वजूद ही खत्म हो जाता हैं।

ठीक इसी प्रकार...
जो व्यक्ति अपनी विद्या, धन, शक्ति स्वयं ही समाज सेवा में समाज के उत्थान में लगा देते हैं, उनका सभी ध्यान रखते हैं और वे मान-सम्मान पाते है।

वही दूसरी ओर
जो अपनी विद्या, धन, शक्ति स्वार्थवश छिपाकर रखते हैं, किसी की सहायता से मुख मोड़े रखते है, वे जड़ सहित खोद लिए जाते है, अर्थात् समय रहते ही भुला दिये जाते है।

प्रकृति कितना महत्वपूर्ण संदेश देती है, बस समझने, सोचने और कार्य में परिणित करने की बात है।
Powered by Blogger.

Followers

Tere Sg Yara

Tere Sg Yara